छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शनिवार को एक इको वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डभरा-चंद्रपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम पुटीडीह के पास यह हादसा हुआ। वाहन में सवार 8 वयस्क और 5 बच्चे घायल हुए।
Advertisement
सभी श्रद्धालु जगन्नाथपुरी से चंद्रहासिनी माता के दर्शन कर नगर पंचायत लवन लौट रहे थे। वैन अचानक सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों ने तुरंत सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
Ads
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा ले जाया गया। एक महिला को सिर पर चोट लगी, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
Advertisements