शादी में मामा की गोली से भांजे की मौत:आलीराजपुर में डीजे पर दोनों साथ डांस कर रहे थे, एक सेकेंड में जान गई

आलीराजपुर में शादी समारोह में मामा के कट्टे से फायर हो गया, गोली 13 साल के भांजे को लगी। उसकी एक सेकेंड में ही मौके पर ही मौत हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Advertisement

घटना नानपुर के तिति गांव के चौंगडिया फलिया की है। रविवार रात को बड़ी खट्टाली का रहने वाला पवन चौहान अपने भांजे अजय वास्कले के साथ एक शादी समारोह में गया था। दोनों मामा-भांजे डीजे पर नाच रहे थे। टशन दिखाने के लिए मामा कट्टा लहरा रहा था। इसी दौरान फायर हो गया।

पुलिस ने आरोपी मामा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध कट्टा भी बरामद कर लिया है। एसपी राजेश व्यास ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर लिया गया है।मामा के साथ डांस कर रहा था अजय जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में सभी लोग डीजे पर नाच रहे थे। छठवीं में पढ़ने वाला अजय भी अपने मामा पवन के पास जाकर डांस करने लगा। इसी दौरान पवन ने देसी कट्टा निकाल लिया और लहराते हुए डांस करने लगा। तभी गोली चल गई और सीधे अजय की खोपड़ी में जा लगी।

 

गर्मी की छुट्टियों में आया था मामा के घर अजय के माता-पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं। उसका एक बड़ा भाई है। अजय अपने दादा-दादा के पास रहता था। गर्मी की छुट्टियों में मामा घर आया था। रविवार रात को वह मामा के साथ खारी से डीजे वालों के साथ शादी में आया था। उसका शव फिलहाल जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है।

Advertisements