धौलपुर : देश की वीर सेना के अद्भुत शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में धौलपुर में राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर हो उठी.गंगाबाई की बगीची से प्रारंभ हुई भव्य तिरंगा यात्रा नगर प्रमुख बाजारों से जय हिंद”, “भारत माता की जय”, “भारतीय सेना ज़िंदाबाद” जैसे देशभक्ति के नारो के साथ झूमते हुए शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई.
जहाँ शहरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात तिरंगा यात्रा भाजपा संभाग प्रभारी डॉ. हेमराज मीणा ने कहा ऑपरेशन सिंदूर सेना की रणनीतिक विजय है.धौलपुर की यह एकजुटता देश के प्रति अटूट निष्ठा का प्रमाण है। पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली ने कहा भारत की सैन्य शक्ति आज विश्व पटल पर गर्व का विषय है.हमें अपने सैनिकों पर अभिमान है।भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने कहा तिरंगा यात्रा में सर्व समाज की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि धौलपुर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत है.
मैं सभी संगठनों, समाज, युवाओं और नागरिकों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने इस ऐतिहासिक यात्रा को गौरवशाली बनाया.धौलपुर की इस तिरंगा यात्रा ने न केवल वीर सैनिकों को सम्मान दिया, बल्कि शहरवासियों को एक नई ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया।गंगाबाई बगीची के महंत हनुमान दास महाराज ने कहा देश की सुरक्षा के लिए हर नागरिक को एकजुट होना चाहिए। आज की तिरंगा यात्रा देशप्रेम की सजीव मिसाल है.
शहर काज़ी मतीन खान गौरी ने कहा भारतीय सेना हमारे लिए गर्व का प्रतीक है। आज सभी समाजों का इस यात्रा में एकत्र होना आपसी सौहार्द और एकता का परिचायक है।आर एस एस ज़िला संघ चालक रामाखतयार सिंह ने कहा धौलपुर की जनता ने यह सिद्ध किया कि जब बात राष्ट्र के सम्मान की हो, तो हर विचारधारा से ऊपर उठकर देश पहले आता है। इस दौरान कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया.
इस दौरान पूर्व विधायक बाड़ी गिर्राज सिंह मलिंगा, पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह बोहरा, भाजपा नेता डॉ. शिवचरण कुशवाह, पूर्व विधायक सुखराम कोली, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जाहिद कुरैशी, विजय त्यागी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मुस्ताक कुरैशी, पूर्व सैनिक परिषद अध्यक्ष मुकेश शर्मा , पूर्व ज़िला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, अकील अहमद , धीर सिंह जादौन, अविनाश शर्मा, रामवीर त्यागी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कल्पना शर्मा, बजरंग दल संयोजक राम शर्मा, विजय त्यागी, हरेंद्र राव, रामकुमार कुशवाह, हेम सिंह बघेल ,अशोक पचौरी ,विशाल सिंघल , मुस्ताक कुरेशी, कमल पहाड़िया, राजू गुर्जर,मनोज शर्मा, विजय श्रीवास्तव नंदकिशोर शुक्ला, रामकुमार गर्ग, संजीव श्रीवास्तव, शिप्रा गर्ग, शशि त्यागी ब्रजमोहन शर्मा,रितिक वर्मा सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल, विहिप, पूर्व सैनिक परिषद, स्काउट-गाइड, एनसीसी सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने सहभागिता निभाई।