गरियाबंद से लापता युवक की अधजली लाश ओडिशा के जंगल में मिली, चेहरे पर थे चोट के गहरे निशान…

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से लापता एक युवक की अधजली लाश ओडिशा के नुआपड़ा जिले के जंगल में मिला है। मृतक की पहचान देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल निवासी 35 वर्षीय लगनिया सोनवानी के रूप में हुई है।

Advertisement

सोनवानी मुंगिया गांव में अपने ससुराल में रहता था। वह 14 मई को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने 16 मई को देवभोग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सिनापाली थाना क्षेत्र के गोरला जंगल में ग्रामीणों को बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके से मिले शव का आधा हिस्सा जला हुआ था। अपराधियों ने चेहरे को कुचलने का प्रयास किया था। शव को झाड़ियों में फेंका गया था। पास में मृतक की बाइक भी जली हुई मिली।

देवभोग थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह के अनुसार, सीनापाली पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई है। मामले की जांच ओडिशा पुलिस कर रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस परिजनों से पूछताछ करेगी।
Advertisements