CAF जवान गांजा तस्करी करते गिरफ्तार:राजनांदगांव से पकड़ा गया आरक्षक…

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की खड़गवां पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक आरक्षक को राजनांदगांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी आरक्षक बुंदेलाल 8वीं बटालियन पेन्ड्री राजनांदगांव में तैनात था।

Advertisement

पुलिस को पहले से गिरफ्तार आरोपी सुलेश कुमार से पूछताछ में पता चला कि वह बुंदेलाल के संपर्क में था। सुलेश कुमार के पास से 2 किलो 195 ग्राम गांजा जब्त किया गया था। इसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए है।

पूछताछ में बुंदेलाल ने स्वीकार किया कि वह महासमुंद और ओडिशा बॉर्डर से गांजा मंगवाता था। फिर सुलेश कुमार और एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से इसकी बिक्री करवाता था। गांजे की खरीद-बिक्री की रकम फोन-पे के जरिए अपने खाते में लेता था।

बुंदेलाल ने यह भी बताया कि पहले वह महासमुंद जिले में 9 किलो गांजा के साथ पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी और 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

Advertisements