पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. अरोड़ा जालंधर सेंट्रल विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं. ब्यूरो ने जालंधर स्थित उनके घर पर छापा मारा था. तलाशी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों के मुताबिक, विधायक पर कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से आम लोगों को ठगने के गंभीर आरोप हैं.
क्या है मामला?
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
विजिलेंस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रमन अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से आम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाए, जिससे उनसे अवैध रूप से पैसे वसूले जा सकें. यह मामला जालंधर नगर निगम से जुड़ा है और अरोड़ा की भूमिका अब जांच के घेरे में है.
सीएम
सीएम मान बोले- करप्शन बर्दाश्त नहीं
रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर हमारी नीति बिल्कुल साफ़ है. चाहे कोई अपना हो या पराया, कोई भी किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार करेगा तो बर्दाश्त नहीं
विजिलेंस अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान मीडिया को कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया, लेकिन आम आदमी पार्टी ने X पर पोस्ट कर कार्रवाई को सही ठहराया और कहा कि भगवंत मान सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई. कानून से कोई ऊपर नहीं. चाहे वह AAP में ही क्यों न हो. फर्जी नगर निगम नोटिस, वसूली और डिजिटल घोटालों में विधायक रमन अरोड़ा पर विजिलेंस की छापेमारी. यही है असली जवाबदेही.
कौन हैं विधायक रमन अरोड़ा?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 54 वर्षीय रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और AAP सरकार में अहम चेहरा माने जाते हैं. हाल ही में राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी, जिसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा था कि उन्हें इस फैसले की कोई जानकारी नहीं दी गई. रमन अरोड़ा के पास पहले 14 गनमैन की सुरक्षा टीम थी