हरदा में नर्मदा नदी में डूबे तीन युवक:दोस्तों को बचाने में गई एक की जान; अमावस्या स्नान के दौरान हादसा

हरदा में अमावस्या पर नर्मदा स्नान करने गए तीन युवक पानी में डूब गए। होमगार्ड की टीम ने उनके शव बाहर निकाले। पोस्टमॉर्टम के लिए टिमरनी भेजे। हादसा मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे लछौरा गांव में हुआ।

Advertisement

करताना चौकी प्रभारी अनिल गुर्जर ने बताया- देवेंद्र उर्फ देवू जाट (23), करण सिरोही (20) और मोहित जाट नदी में नहाने उतरे थे। तैरते-तैरते वे उस तरफ चले गए, जहां गहराई ज्यादा थी। उन्हें डूबते देखकर घाट पर मौजूद रामदास (38) ने नदी में छलांग लगा दी। मोहित को बाहर निकाल लिया। लेकिन जब देवेंद्र और करण को बचाने दोबारा नदी में कूदा तो खुद भी डूब गया।

सुबह 8 बजे घर से निकले थे देवेंद्र जाट डगमानीमा गांव का रहने वाला था। उसके दो छोटे भाई हैं। देवेंद्र की दो साल पहले शादी हो चुकी है, उसका 7 महीने का बेटा है। देवेंद्र किसान था।

करण सिरोही ग्राम भुन्नास का रहने वाला था। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। शादी नहीं हुई थी। करण खेती करता था। रामदास लहारपुर निवासी था। उसके दो बेटे और एक बेटी है। रामदास मजदूरी करता था।

Advertisements