Left Banner
Right Banner

Uttar Pradesh: सुल्तानपुर जिले में भाजपा ने नगर समेत 19 मण्डलों की कार्यकारिणी की घोषित

 

सुल्तानपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के अनुमोदन के बाद जनपद में गठित 21 मण्डलों में से नगर, दूबेपुर,कटका,भदैंया, धनपतगंज, लंभुआ, मोतिगरपुर समेत 19 मण्डलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है.

मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक मण्डल में अध्यक्ष समेत 16 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की गई है. कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री व 1 कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. नगर में शिवराम सोनकर,लालेन्द्र प्रताप सिंह, रेनू सिंह, मंजू तिवारी, अजय सिंह व हिमांशु गुप्ता को उपाध्यक्ष, सौरभ पाण्डेय व अनुज प्रताप सिंह को महामंत्री, पंकज कुमार, मोहित साहू, प्रदीप मिश्रा, सतनाम सिंह, वीरेन्द्र गुप्ता व संदीप गुप्ता को मंत्री व अलका को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने सभी नवनियुक्त मण्डल पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठनात्मक संरचना को बूथ तक मजबूत करने का आह्वान किया है.

निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायन सिंह,डॉ सीताशरण त्रिपाठी, करूणा शंकर द्विवेदी, जगजीत सिंह छंगू,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, पार्टी मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य घनश्याम चौहान, पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह, संजय सोमवंशी, धर्मेन्द्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनीता पाण्डेय, जिला मंत्री आशीष सिंह रानू, राजेश सिंह, मनोज मौर्य,प्रदीप शुक्ला आदि ने नवनियुक्त मण्डल पदाधिकारियों को बधाई दी है.

Advertisements
Advertisement