Left Banner
Right Banner

महिलाओं-पुलिस में झड़प:रायगढ़ में महिला बोली- रात में नोटिस देकर कहा- घर खाली करो, कल से सभी भूखे-प्यासे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में केलो नदी के किनारे कायाघाट क्षेत्र में मरीन ड्राइव निर्माण के लिए तोड़फोड़ शुरू हो चुकी है। जहां पहले राउंड में 20 घरों को तोड़ा जा रहा है। इसके बाद 100 घरों को तोड़ा जाएगा। ऐसे में क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित है। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस का रास्ता रोक लिया। जहां दोनों के बीच झड़प हो गई।

विस्थापित महिला के मुताबिक रात 9.30 बजे उन्हें नोटिस थमाकर कहा गया कि सुबह 8 बजे तक घर खाली कर दो। आज तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। सुबह से सभी भूखे-प्यासे हैं। कार्रवाई से नाराज प्रभावित लोगों और स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने मंत्री ओपी चौधरी के बंगले के बाहर नारेबाजी भी की।

इस दौरान मौके पर पहुंचे एसपी और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि सभी प्रभावितों को घर के बदले घर और जमीन के बदले जमीन दी जाएगी। तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए और वापस लौटे।

बता दें कि नगर निगम ने कायाघाट के 295 लोगों को नोटिस दिया था। शुक्रवार की रात में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने इसके विरोध में कलेक्टर बंगले का घेराव कर दिया था।

 

Advertisements
Advertisement