Left Banner
Right Banner

सुकमा कांग्रेस कार्यालय अटैच: ED की कार्रवाई पर भड़की कांग्रेस, बैज बोले- केंद्र के इशारे पर हो रहा दुरुपयोग…

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को सुकमा कांग्रेस पार्टी के कार्यालय को भी अटैच किया है। इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में ED और भाजपा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश का ऐसा पहला मामला है, जहां राजनीतिक पार्टी के कार्यालय को ED ने अटैच किया है। यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी की सरकार की इशारे की जा रही है।

केंद्रीय एजेंसियां अपनी सीमा लांघ रही हैं और अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसका प्रदेश कांग्रेस कमेटी पुरजोर विरोध करती है।

इसी कड़ी में कोंडागांव में कांग्रेस भवन से शुरू हुई रैली बस स्टैंड तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा और ईडी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ईडी की यह कार्रवाई भाजपा के इशारे पर की गई है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।

ED ने कांग्रेस भवन को सीज किया है ना कि कांग्रेस को- बैज

दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस से से डरी हुई है, इसलिए पार्टी के दफ्तर पर ऐसी कार्रवाई करवाई जा रही है। ED की ओर से सुकमा पार्टी कार्यालय के संबंध में जो जानकारी मांगी गई थी हम लिखित रूप से उसके निर्माण में होने वाले खर्च और भुगतान की जानकारी दी है। यहां तक कि जिन-जिन लोगों को पेमेंट किया गया चेक नंबर, अकाउंट नंबर बिल पूरी डिटेल दी गई है।

कांग्रेस कार्यालय को अटैच करना न्याय संगत नहीं

बैज ने कहा कि जानकारी देने के बाद भी कांग्रेस कार्यालय को अटैच करना न्याय संगत नहीं है, यह गलत है। इस कार्रवाई को मैं बदले की भावना समझता हूं। यह भारतीय जनता पार्टी की ओछी मानसिकता है।

दीपक बैज ने आगे कहा कि ED और भारतीय जनता पार्टी दोनों मिलकर सिर्फ हमारे सुकमा कांग्रेस भवन को सीज करके अटैच किया है, लेकिन कांग्रेस अभी जिंदा है। सरकार और ED के खिलाफ आज प्रदर्शन है और आने वाले समय में रणनीति बनाकार ED और सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी हर लड़ाई के लिए तैयार है।

Advertisements
Advertisement