छोटा बेटा संगत में बर्बाद हुआ; जानिए अंडे के ठेले से कैसे बनाई करोड़ों की संपत्ति?

रायपुर के सूदखोर तोमर ब्रदर्स के साथ अब पूरे परिवार पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। हालांकि वीरेंद्र और रोहित तोमर फरार हैं, दोनों की तलाश पुलिस कर रही है। इस बीच टीम तोमर बंधुओं के आलीशान बंगले पहुंची। तोमर बंधुओं से अपनों ने भी किनारा कर लिया है। 5 हजार स्क्वायर फीट से ज्यादा एरिया में फैला यह बंगला वीरान था।

Advertisement

यहां उनकी मां सुशीला सिंह तोमर ने बातचीत कर कई खुलासे किए। उन्होंने रोते हुए कहा कि, छोटा बेटा बर्बाद हो गया था। बड़ा समाज सेवा कर रहा था। खारुन नदी में आरती कराना उसकी बड़ी भूल थी। इससे राजनीतिक दुश्मन पैदा कर दिए। सुशीला ने दोनों बेटों से सरेंडर करने की अपील की है।

इधर, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने भी कई आरोप लगाए हैं।  उन्होंने कहा कि, पुलिस ने तोमर बंधुओं को भागने का मौका दिया है। असली मर्द हैं, तो अब खारुन आरती करके दिखाए। सनातनी हैं तो भगौड़ा क्यों बने हैं।

क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल ने पुलिस पर उठाए सवाल

तोमर बंधुओं पर लगातार कार्रवाई की मांग करते आ रहे छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल ने कहा है कि, पुलिस रेड से पहली वाली रात भी रोहित तोमर को पकड़ने गई थी। तब वीरेन्द्र तोमर ने उन्हें घर में जाने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद अगले दिन पुलिस सर्च वारंट के साथ उनके घर पहुंची। तब तक दोनों फरार हो चुके थे।

जाहिर है कि तोमर बंधुओं को पुलिस की कार्रवाई की आशंका हो चुकी थी। ये सब दोनों भाइयों को भगाने के लिए ही पुलिस ने किया। पुलिस चाहती तो पहले ही सर्च वारंट लेकर उनके घर जाती। पुलिस ही नहीं राजनैतिक पार्टी से जुड़े कई लोग भी तोमर बंधुओं को संरक्षण दे रहे हैं। उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

पत्नी गिरफ्तार, तोमर ब्रदर्स फरार

बता दें कि, तोमर ब्रदर्स पर जबरन वसूली, मर्डर, मारपीट जैसे 21 से भी ज्यादा मामलों में FIR दर्ज है। फिलहाल दोनों भाई फरार हैं। पिछले दिन पुलिस ने करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर की पत्नी सुब्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है। सुब्रा पर मीडिया कर्मियों से बदसलूकी का आरोप है। हालांकि, सुब्रा के वकील का आरोप है कि, पुलिस ने सुब्रा तोमर से हिरासत में मारपीट की है। रि-मेडिकल के लिए अप्लाई किया गया है।

Advertisements