7 साल के मासूम के गले में अटका सिक्का: खेलते समय निगला 5 का कॉइन, कोरिया की घटना

कोरिया जिले में शिवपुर-चरचा के एक बच्चे की जान खतरे में पड़ गई। राजेश विश्वकर्मा के 7 साल के बेटे सार्थक ने खेलते समय 5 रुपए का सिक्का निगल लिया। सिक्का गले में फंस गया और बच्चे की स्थिति गंभीर हो गई।

Advertisement

नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने तुरंत डॉक्टर को सूचित किया। सिविल सर्जन डॉ. आयुष जायसवाल के निर्देशन में डॉ. योगेंद्र चौहान और उनकी टीम ने जिला अस्पताल बैकुंठपुर में बच्चे का इलाज शुरू किया। चिकित्सा टीम ने कुशलता से सिक्के को निकाल लिया। अब बच्चे की हालत स्थिर है।

खतरनाक वस्तुएं बच्चों की पहुंच से दूर रखें

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने अभिभावकों को सावधान किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सिक्के, पिन, सुई, कांच और छोटी गिट्टी जैसी वस्तुओं से दूर रखें। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि छोटे बच्चों की निगरानी लगातार करें। खतरनाक वस्तुएं बच्चों की पहुंच से दूर रखें। आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय मदद लें।

 

Advertisements