जबलपुर। सिवनी निवासी युवती की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई। युवक ने खुद को सेना का जवान बताया। युवती से शादी की बात कहकर जबलपुर के एक होटल में लाकर उसके बाद दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। उसकी सोने की चैन छीन ली।
आरोपी ग्वालियर जाने की बात कहकर होटल से निकल गया। युवती ने घर जाकर परिजनों को सारी बात बताई। उसके बाद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। सिवनी पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर केस डायरी ओमती थाने भेज दी है। पुलिस ने बुधवार रात में कायमी की।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
ओमती पुलिस ने बताया कि रीवा निवासी 28 वर्षीय युवती के पिता सिवनी में नौकरी करते है। इसके चलते वह सिवनी में रहती है। एक माह पूर्व उसकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से मुरैना के डिगवान जौरा निवासी अंकित मीना से हुई।
अंकित ने युवती को बताया कि वह सेना में हैं और उसकी अम्बाला में पोस्टिंग है। दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। उसने शादी की बात कही। बताया कि वह एक माह की छुट़टी पर आया है। युवती ने तीन जून को उसे रीवा अपने घर मिलने बुलाया, जहां युवती की मां ने शादी से इंकार कर दिया।
सिवनी पहुंच युवती को लेकर निकला
रीवा से युवती वापस सिवनी लौट आई। अंकित भी 9 जून को सिवनी पहुंच गया। उसने फोन लगाया। सभी दस्तावेजों के साथ युवती को मिलने बुलाया। युवती वहां पहुंची, तो अंकित ने उसे जरूरी दस्तावेज लेकर आने को बोला। उसे बस में बैठाकर भोपाल ले जाने की बात कही। युवक ने युवती को जबलपुर में उतार लिया, जहां से उसे होटल लेकर गया।