शहर के एक दिव्यांग युवक ने ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे कूद कर जान दे दी। दिल दहला देने वाली यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि किस तरह युवक ट्रेलर के नीचे कूदा गया। वाहन गुजरने के बाद भी वह जिंदा था और करवट ली, लेकिन किसी ने भी उसने बचाने के एंबुलेंस या डायल 112 को नहीं बुलाया। बाद में युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना शहर के बालको थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त का प्रयास किया, तो उसकी पहचान परसाभाठा निवासी कन्हैया देवांगन के रुप में हुई, जो पैर से दिव्यांग था। वह एके सिन्हा कंपनी में काम कर रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ लगने लगी। साथ ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। स्वजन एवं बस्ती वासियों को पहले लगा कि युवक दुर्घटना का शिकार हो गया है। लेकिन सीसीटीवी सामने के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट हुई।
कोई मदद के लिए नहीं आया आगे
सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि 12 चक्का ट्रेलर के सामने का केबिन आगे निकल जाता है, तब कन्हैया दौ़ड़ कर पिछले चक्के के नीचे जमीन पर लेट जाता है और वाहन उसके ऊपर से गुजर जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि घटना के बाद थोड़ी देर बाद तक युवक तड़प रहा था, वहां से बाइक और साइकिल भी गुजरी। हालांकि कुछ देर तड़पने के बाद उसकी जान चली गई।
पुलिस को स्वजन ने बताया कि वह एके सिन्हा कंपनी में हेल्पर सुपरवाइजर था, जो रोज मार्निंग वॉक करने जाता था। सुबह 5.30 बजे घर से मॉर्निंग वॉक पर निकला था। करीब 6:15 बजे उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि बालको थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वैधानिक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।