हत्यारी पत्नी….पति ने घर से निकाला, तो सोते समय फावड़े से काटकर की हत्या…

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में विवाहिता ने फावड़े से काटकर पति की हत्या कर दी। महिला ने इस घटना को इस गुस्से में अंजाम दिया, क्योंकि पति ने उसे घर से निकाल दिया था। पति उसके चरित्र पर संदेह करता था। रोजाना मारपीट करता था। पति द्वारा घर से निकाले जाने के बाद दोनों बच्चों को लेकर वह पास में ही स्थित जेठ के घर चली गई, लेकिन रात को चुपचाप लौटी और घर में सो रहे पति को फावड़े से काट डाला। इसके बाद फावड़े को कुएं में फेंककर सुबह होते ही मायके लौट गई।

पत्नी ने स्वीकर किया अपराध

19 जून की रात को 36 वर्षीय जय किशोर दमाहे का शव उनके घर में रक्तरंजित अवस्था में पाया गया था। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। बिस्तर पर भी खून फैला हुआ था। मृतक के स्वजन ने पुलिस को जानकारी दी कि पत्नी से विवाद होता था। हट्टा थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी 36 वर्षीय रेखा दमाहे को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पति ने चरित्र पर किया था संदेह

पुलिस के अनुसार, रेखा को रविवार रात गिरफ्तार किया गया। हट्टा थाना प्रभारी अविनाश राठौर ने बताया कि रेखा ने पूछताछ के दौरान बताया कि पति शराब के नशे में उसके चरित्र पर संदेह कर आए दिन विवाद कर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसने उसकी हत्या कर मन बना लिया था। पति ने घर से निकाला तो उसने उसी रात घटना को अंजाम दे दिया।

 

Advertisements
Advertisement