ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को ताशकंद में उजचेस कप मास्टर्स 2025 जीतने के बाद लाइव रेटिंग में भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले शतरंज खिलाड़ी बन गए। इस जीत से प्रज्ञानंद की लाइव रेटिंग 2778.3 तक पहुंच गई जिससे वह तीन स्थान की उछाल से दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी बन गए। इस तरह उन्होंने अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग हासिल की।
Advertisement
अदणी समूह के चेयरमैन और बिजनेस टाइकून गौतम अदाणी ने शनिवार को ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानंद की सराहना की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया, ‘बधाई हो प्रज्ञानंद! आप पर गर्व है! उजचेस कप जीतना, भारत का नंबर एक और दुनिया के चौथे नंबर का खिलाड़ी बनना क्या उपलब्धि है! और आप अभी भी सिर्फ 19 साल के हैं! भारत के युवा वास्तव में हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।’
Advertisements