मध्यप्रदेश: जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहित महिला ने आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं नवविवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, जबलपुर के लार्डगंज थाना क्षेत्र के यादव कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली एक नव विवाहिता आशी पटेल ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जहां परिजनों को महिला की आत्महत्या की खबर लगी तो तुरंत ही महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं डॉक्टरों ने महिला को चेक करने पर महिला को मृत्यु घोषित कर दिया गया। महिला के परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पति और ससुर के द्वारा महिला के साथ लगातार मारपीट की जाती थी।
मेडिकल अस्पताल की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि यादव कॉलोनी क्षेत्र में मृतिका आशी पटेल की शादी 4 साल पहले यादव कॉलोनी निवासी सुमित कुशवाहा से शादी 17 जनवरी 2022 में हुई थी। लेकिन कुछ पारिवारिक विवाद के बाद विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
वहीं बेटी की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने मृतका के पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।