शाम को हुआ शांति समझौता, रात में मच गया खूनी तांडव – MP का चौंकाने वाला मामला

मैहर : में जिले बदेरा थाना क्षेत्र के ग्राम बराखुर्द में शनिवार देर रात हुए जमीनी विवाद में एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर दोनों पर पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है.रविवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा.

Advertisement

सुबह का विवाद, रात में खूनी संघर्ष में बदला
शनिवार सुबह दो रिश्ते के दो भाइयों सुधइया और सुखलाल के परिवारों के बीच झगड़े हुआ, जो बाद में शांत हो गया। उसके बाद रात में सुधइया के दो लड़के गया और अजय ने गली गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। यहीं विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गाली गलौज से शुरू हुए इस विवाद में 45 वर्षीय रामलाल साकेत की मौत हो गई.

वहीं इस झगड़े में दोनों परिवारों के 6 से अधिक लोग घायल हुए। इसमें से सुखलाल साकेत, पवन और आशा को हालत गंभीर होने पर सतना जिला अस्पताल भेजा है। वहीं वहीं मुकेश, गया और अजय को भी डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।झगड़े में शामिल दोनों परिवारों के सदस्यों में हिंसक झड़प हुई.

 

एक तरफ सुदइयां, पत्नी दुवसीय और उनके बेटे मुकेश, गया, अजय साकेत थे। दूसरी तरफ मृतक रामलाल, सुखलाल साकेत, उनकी पत्नी आशा और बेटा पवन थे। सुबह का विवाद शांत हो गया था। रात में फिर झगड़ा शुरू हुआ। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया.
बदेरा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार ने बताया है कि शनिवार सुबह सुखलाल खेत के बगल में शासकीय जमीन पर बाड़ी लगा कर कब्जा कर रहा था.

 

 

इस दौरान भाई सुधइया वहां पहुंचा और बाड़ी लगने से मना करने लगा. इसको लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ। यहीं विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों पर मामला दर्ज किया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements