साय कैबिनेट बैठक में सीएम और सभी मंत्री शामिल: मानसून, बाढ़, किसान और रोजगार पर हो सकते हैं अहम फैसले

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक सोमवार को मंत्रालय में चल रही है। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सभी मंत्री शामिल है। इस बैठक में मानसून में बाढ़ की स्थिति और फसलों को लेकर अधिकारियों को अहम निर्देश दिए गए। शिक्षा, रोजगार और राजस्व विभाग से जुड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Advertisement

कैबिनेट की मीटिंग में मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी पहुंचे हैं। यह उनकी अंतिम कैबिनेट बैठक है। सोमवार को ही मुख्य सचिव अमिताभ जैन रिटायर हो रहे हैं। उनकी बगल की कुर्सी में आईएएस अधिकारी मनोज पिंगुआ बैठे नजर आए।

पिंगुआ के मुख्य सचिव बनाए जाने की चर्चा तेज

कैबिनेट कक्ष के भीतर की तस्वीर में पिंगुआ के नजर आने पर अब उन्हें ही चीफ सेक्रेटरी बनाए जाने की चर्चा तेज हो चुकी है। अब तक कैबिनेट की परंपरा रही है कि विदाई जिन अधिकारियों को विदाई दी जाती है, उनके पास बैठे अधिकारी को नए मुख्य सचिव के रूप में सभी मंत्रियों से परिचय कराया जाता है।

 

Advertisements