अमेठी: थाना परिसर में महिला सहायता चौकी शुरू, अब महिलाओं की शिकायतों का एक ही जगह होगा समाधान

अमेठी: स्थानीय थाना परिसर में महिला सहायता चौकी का शुभारंभ जिलाधिकारी संजय कुमार चौहान और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संयुक्त रूप से किया। यह जनपद की पहली महिला सहायता चौकी है, जहां पर महिलाओं की शिकायतों का समाधान एक ही स्थान पर प्राथमिकता से किया जाएगा।

Advertisement

इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय कुमार चौहान ने कहा कि यह पहल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) की सोच का परिणाम है। शासन की मंशा है कि महिलाएं निर्भय होकर अपनी समस्याएं साझा कर सकें और उन्हें तत्काल न्याय मिल सके।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं से सजग और जागरूक रहने की अपील की। एसपी ने कहा कि सभी महिलाएं थाने का सीयूजी नंबर नोट करें और इसे गांव की अन्य महिलाओं तक पहुंचाएं, ताकि आपात स्थिति में तत्काल सहायता मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान एएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा, थानाध्यक्ष विनोद सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेश गुप्ता, अजय कुमार द्विवेदी, प्रेमशंकर पांडेय, जितेंद्र सिंह, दिनेश मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisements