बिलासपुर: उपसरपंच पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, घर में अकेली पाकर किया हमला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उप सरपंच ने युवती के घर घुसकर उसके साथ रेप कर दिया। इस दौरान युवती के परिजन काम से बाहर गए थे। वहीं, युवती अकेली थी। मौका पाकर उप सरपंच ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर धमकी देकर भाग निकला। शाम को जब उसकी मां घर लौटी, तब उसने आपबीती बताई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है।

Advertisement

टीआई अवनीश पासवान ने बताया कि ग्राम पंचायत सरसेनी निवासी मुकेश जगत (22) उप सरपंच है। पड़ोस के ही गांव की युवती दसवीं तक की पढ़ाई की है, जिसके बाद वो घरेलु काम करती है। उप सरपंच मुकेश जगत से उसकी जान-पहचान थी। बीते मंगलवार को दोपहर युवती अपने घर पर अकेली थी। उसके परिजन काम करने बाहर गए थे।

अकेली पाकर घर में घुस गया उप सरपंच

इस दौरान उप सरपंच को पता चला कि युवती घर पर अकेली है। तभी मौके का फायदा उठाकर मुकेश उसके घर में घुस गया। उसने युवती को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसे घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फिर आरोपी युवक वहां से भाग निकला। इस दौरान घर पर डरी-सहमी रही। शाम को उसकी मां घर पहुंची, तब उसने घटना की जानकारी दी।

परिजन के साथ थाने पहुंची युवती

जिसके बाद उसकी मां ने परिजन से सलाह लेकर युवती को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने युवती का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी उप सरपंच के खिलाफ केस दर्ज किया। साथ ही पुलिस की टीम भेज कर धरपकड़ करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उप सरपंच के गांव में दबिश दी और उसे पकड़ लिया। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisements