ढाबे पर हाथ धोते समय विवाद, युवक को मार डाला:राजनांदगांव में 2 पक्ष भिड़े, जन्मदिन मनाने आए युवक की हत्या; 6 हिरासत में

राजनांदगांव जिले में कुछ बदमाशों ने एक युवक को चाकू घोंपकर मार डाला। घटना 30 जून की है। रात 3 बजे देवादा स्थित एक ढाबे में सभी दोस्त बर्थडे मनाने आए थे। उसी वक्त दूसरे दोस्तों को ग्रुप भी वहां खाना खाने पहुंचा था।

Advertisement

एक पक्ष में 4 नाबालिग थे दूसरे पक्ष में 6 लोग थे। सभी खाना खाने के बाद वॉश बेसिन पर हाथ धोने गए, तभी पानी छिड़कने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद 4 नाबालिग एक तरफ हो गए।

दूसरे पक्ष के लोगों ने मिलकर पहले पक्ष के प्रशांत तिवारी को पकड़ा और पेट पर चाकू से इतनी बार मारा कि उसकी जान चली गई। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है। सभी आरोपी हिरासत में ले लिए गए है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो नाबालिग ने प्रशांत को पकड़ा था और बाकी 2 लोगों ने मारपीट की। घटना के बाद वह लहूलुहान हो गया था, जिसके बाद घायल को भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पानी छिड़कने को लेकर विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रशांत अपने दोस्तों हिमांशु, पंकज और वैभव के साथ पंकज का जन्मदिन मनाने ढाबे पर आया था। उसी समय आरोपी सौरभ उर्फ सोनू गुरुम अपने साथी प्रेम यादव और 4 नाबालिग दोस्तों के साथ रुआबांधा में झांकी देखने के बाद रात 2:30 बजे ढाबे पर पहुंचा था।

वॉश बेसिन पर पानी छिड़कने को लेकर प्रशांत से विवाद हो गया। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर प्रशांत पर हमला कर दिया। सौरभ और प्रेम यादव ने चाकू से प्रशांत के पेट में कई वार किए।

इसी दौरान होटल कर्मचारी मुकेश गिरी ने आवाज लगाई कि किसी की पिटाई हो रही है। लेकिन तब तक मामला बढ़ चुका था।

6 आरोपी हिरासत में, 2 नाबालिग शामिल

SP मोहित गर्ग के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक और थाना प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने रुआबांधा से सौरभ गुरुम को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त दो चाकू और दो एक्टिवा वाहन जब्त कर लिए गए हैं। दो वयस्क आरोपी और चार नाबालिग पुलिस हिरासत में हैं।

Advertisements