इंदौर में कपड़ा कारोबारियों से पौने दो करोड़ की धोखाधड़ी कर भागा दलाल मुंबई से गिरफ्तार

अपराध शाखा ने रेडिमेड कपड़ा कारोबारियों से ठगी कर फरार हुए दलाल किरीट जड़ेजा को मुंबई से पकड़ा है। आरोपित की एक साल से तलाश थी। कपड़ा कारोबारियों ने पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह को शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपित बार-बार सिमकार्ड और ठिकाने बदल लेता था। मूलत: मांडवी कच्छ(गुजरात) निवासी किरीट 7वीं तक पढ़ा है। वह दलाली की आड़ में कारोबारियों से ठगी करता है। वह ठाणे(मुंबई) में छुपा था।

Advertisement

कई लोगों ने की थी शिकायत

डीसीपी(अपराध)राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार कारोबारी मुकेश जैन सहित अन्य लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। मुकेश की गुडबाय के नाम से फर्म है और कपड़ों का व्यवसाय करते हैं। आरोपित ने अगस्त- 2024 में एक अन्य दलाल अशोक नारायण गोपलानी के साथ संपर्क किया था। वह श्री ईन्द्रेश्वर टेक्सटाईल एजेन्सी के नाम से काम करता था। उसका कृष्णा काम्पलेक्स, गेस हाउस रोड में ऑफिस खोला गया था। आरोपित अशोक गोपलानी व किरीट भाई ने संपर्क कर कहा कि हम आपको बाहर के व्यापारियो से आर्डर दिलवाएंगे, जिसका पेमेंट 30-45 दिन में आपको मिल जाएगा। आरोपित बाहर के व्यापारियों को पहले उनके ऑफिस में बुलाते थे तथा उसके बाद रेडीमेंड कपडा व्यापारियों के यहां पर आर्डर दिलाने के लिए लेकर जाते थे

आरोपितों ने झांसेबाजी कर वीआर ट्रेडिंग मुंबई (महाराष्ट्र), साई इम्पेक्स मुंबई (महाराष्ट्र), हर्षा ट्रेडर्स मुंबई महाराष्ट्र, रायल क्रियेशन (हैदराबाद), V A टैक्सटाईल (हैदराबाद), राशि कलेक्शन हैदराबाद, PWALLS ओवरसीज लि. (बैंगलोर), शिवशक्ति इँडस्ट्रीज कांदीवली (मुंबई), जुबिया टैक्सटाईल तेलंगाना (हैदराबाद), फेब्रिक वर्ल्ड नालगेंडा तेलंगाना, खुशबु इंटरप्रईजेस पाली (राजस्थान) आदि को सभी व्यापारीगण से करीब 1 करोड़ 69 लाख 96 हजार रुपयो कीमत का रेडीमेड कपड़ों का माल आरोपितों के द्वारा दिलवाया तथा आज तक भुगतान नहीं किया। प्रकरण दर्ज होने पर आरोपित मोबाइल बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने लोकेशन निकाल कर बुधवार को किरीट उर्फ कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements