Bhopal Crime: पहले युवती से की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

भोपाल। भोपाल के मिसरोद इलाके में रहने वाली युवती के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म किया। दोनों एक साथ लिव इन में रहते थे। जब लड़की ने शादी करने का दबाव डाला तो आरोपी ने उससे ब्रेकअप कर लिया। फरियादिया की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Advertisement

एसआई श्वेता शर्मा ने बताया कि मूलतः बैतूल निवासी 22 वर्षीय युवती भोपाल में प्राइवेट नौकरी करती है। वह इन दिनों मिसरोद थाना क्षेत्र में रह रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2020 में उसके कॉमन दोस्त के माध्यम से उसकी जान-पहचान दानिश नगर निवासी सूरज इनवाती से हुई थी। जल्द ही दोनों की जान-पहचान दोस्ती और फिर प्रेम प्रसंग में बदल गई।

Ads

दोनों की दोस्ती बढ़ी तो अगले साल सूरज ने पीड़िता को शादी का प्रस्ताव दिया और उसके साथ संबंध बनाए। उसने दो साल के भीतर शादी करने को कहा था, लेकिन दो साल के बाद वह लगातार टालता रहा और फिर अब शादी से इनकार कर दिया।

शादी का झांसा देकर किया शोषण किया

किराए के कमरे में एक साथ रहे दोनों अपने घर पर उसने शादी का वादा कर युवती के साथ बलात्कार किया। कुछ समय बाद दोनों लिवइन में साथ रहने लगे और आरोपी उसका शारीरिक शोषण करने लगा। वह पिछले 4 साल से उसके साथ ज्यादती करता आ रहा था। तंग आकर पीड़िता ने शनिवार को थाने पहुंच कर शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया है।

Advertisements