मैहर गांव में घुसा मगरमच्छ…7 घंटे के रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ा

वन मंडल मैहर के अमपाटन वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्राम दधीच टोला रामनगर में शनिवार की रात करीब आठ बजे एक मगरमच्छ दिखने से हडकंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू करने में जुट गई। करीब सात घंटे की कड़ी मेहनत के बाद विभाग की टीम ने मगरमच्छ पर काबू पाया और उसका रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित मारर्कण्डेय तालाब के पास बाण सागर बांध में छोड़ है।

Advertisements
Advertisement