बेहट गोलीकांड : महाराजपुरा से चोरी हुई थी ऑटो, इसी में सवार थे युवक को गोली मारने वाले गुंडे

ग्वलियर। बेहट इलाके में बीते रोज बाइक सवार सत्यभान गुर्जर को गोली मारने वाले गुंडे ऑटो छोड़कर भागे थे। यह ऑटो महाराजपुरा क्षेत्र से चोरी हुई थी। एक दिन पहले ही यह ऑटो महाराजपुरा से चोरी हुई। अगले दिन यह गोलीकांड हो गया। महाराजपुरा थाना पुलिस को ऑटो चोरी करने वाले सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आए हैं। हालांकि अब तक इनकी पहचान नहीं हो सकी है। उधर गोली लगने से घायल सत्यभान गुर्जर अब भी अस्पताल में भी भर्ती है। सत्यभान अपने दोस्त के साथ बेहट से रेस्त्रां जाने के लिए निकला था।

Advertisement1

इसी दौरान सामने से आ रही ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इन दोनों को कुचलने की कोशिश हुई। जब सत्यभान और उसका दोस्त ऑटो के पीछे लगे तो कुछ दूरी पर ऑटो में पीछे बैठे एक गुंडे ने कट्टा निकालकर इन पर गोली चलाई। गोली सत्यभान के पेट में बाईं तरफ लगी थी। बदमाश ऑटो छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने जब पड़ताल की तो यह ऑटो जनकगंज सिंह बैस निवासी बहादुरपुर गांव थाना महाराजपुरा के नाम पर रजिस्टर्ड थी। जब उसके घर पुलिस पहुंची तब उसने बताया कि उसकी ऑटो चार जुलाई को चोरी हुई थी। जिसकी एफआइआर महाराजपुरा थाने में दर्ज हुई थी।

बेहट पुलिस ने जब महाराजपुरा थाने में बात की तब यह जानकारी सही निकली। फिर एक टीम महाराजपुरा थाने पहुंची। जहां वह फुटेज देखे, जिसमें चार लोग ऑटो चोरी करते नजर आए। यह अपराधियों की गैंग है। जिसने ऑटो चोरी की। ऑटो चोरी कर यह किसी वारदात को अंजाम देने निकले थे। इसी दौरान बीच में बाइक टकरा गई तो पीछा करने पर बाइक सवार को गोली मार दी। इनकी पहचान के प्रयास में पुलिस लगी है। इसके बाद ही इन तक पहुंचा जा सकेगा।

Advertisements
Advertisement