अगर आपका भी सपना सरकारी बैंकों में काम करना करने का है, तो आपके लिए खुशखबरी है। सरकारी बैंकों में 50,000 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। पब्लिक सेक्टर के इन बैंकों पर बढ़ते कार्यभार को ध्यान में रखते हुए इसी वित्तीय वर्ष में इन भर्तियों को पूरा किया जाएगा। इनमें 21 हजार पदों पर अधिकारियों की भर्ती होगी और बाकी बचे पदों पर क्लर्क और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
भारतीय स्टेट बैंक में होगी सबसे ज्यादा भर्ती
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
सरकारी सेक्टर के अलग- अलग बैंकों से जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा भर्ती भारतीय स्टेट बैंक में होगी। इसमें स्पेशलाइज्ड ऑफिसर्स सहित कुल 20 हजार लोगों की भर्ती होगी. एसबीआई ने इसकी शुरुआत करते हुए 505 प्रोबेशनरी ऑफिसर और 13,455 जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती पूरी कर ली है। इनमें जूनियर एसोसिएट्स की नियुक्ति स्टेट और यूनियन टेरिटरी के पदों को भरना है। एसबीआई अपने ब्रांच में ग्राहकों के अनुभव और काम को बेहतर बनाने के लिए यह भर्तियां कर रहा है। मार्च 2025 तक एसबीआई में कुल 2,36,226 कर्मचारी थे, जिसमें से1,15,066 ऑफिसर थे।
पीएनबी भर्तियों की रेस में दूसरे नम्बर पर
एसबीआई के बाद दूसरे नम्बर पर सबसे ज्यादा भर्तियां पंजाब नेशनल बैंक में होने वाली है. इस वित्त वर्ष में पीएनबी में 5,500 से अधिक लोगों की भर्ती होगी। मार्च 2025 तक पीएनबी में कुल 1,02,746 कर्मचारी थे।पीएनबी के अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अगले साल मार्च तक 4,000 कर्मचारियों की भर्ती की योजना बना रहा है।