सहारनपुर: मुठभेड़ में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, सुरेश राणा हत्याकांड से था कनेक्शन

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद के थाना गागलहेड़ी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। ये दोनों छह महीने पहले हुए प्रॉपर्टी डीलर सुरेश राणा हत्याकांड में शामिल थे। अब तक इस मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से तमंचे और अवैध असलहा भी बरामद हुआ है।

Advertisement

थाना गागलहेड़ी प्रभारी पुलिस टीम हरौड़ा कट हाईवे पर चेकिंग कर रही थी, तभी यमुनानगर की ओर करीब एक किलोमीटर दूर दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। पुलिस को देखकर उन्होंने फायरिंग करते हुए कच्चे रास्ते की ओर भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Ads

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद उर्फ रामकरण और सोमवीर उर्फ मोनू के रूप में हुई है, जो हरियाणा के कैथल जिले के राजौन्द थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों से दो तमंचे और अन्य अवैध हथियार बरामद किए हैं।

प्रमोद ने मलेशिया में बैठकर सुरेश राणा की हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। प्रमोद और सुरेश के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था और दोनों एक साथ काम भी करते थे। शूटर अरमान उर्फ सिप्पी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2 जनवरी 2025 को प्रमोद के निर्देश पर सुरेश की घर में घुसकर हत्या कर दी थी।

Advertisements