-Ad-

कलेक्टर ने अटल परिसर निर्माण का किया निरीक्षण: गुणवत्ता पर जताई नाराजगी, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को जिला संग्रहालय परिसर के पास बन रहे अटल परिसर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और गुणवत्ता को लेकर नगर पालिका अधिकारी पर नाराजगी जाहिर की ।
उन्होंने कार्य एजेंसी को कड़ी हिदायत देते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि गुणवत्ता पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Advertizement

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती पर नगरीय निकाय और नगर  पंचायत में अटल परिसर बनाने की  घोषणा की थी और इसी कड़ी में जशपुर में भी बनाया जा रहा है। अटल परिसर राज्य के सभी नगर निगम,नगर पालिका, नगर पंचायत में बनाया जाएगा।

कलेक्टर ने कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत गृह निर्माण मंडल के कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल नगर पालिका अधिकारी  योगेश्वर उपाध्याय गृह निर्माण मंडल के उप अभियंता आशीष रात्रे और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Advertisements