पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची 12वीं की छात्रा प्रेग्नेंट:3 महीने की छुट्टी के बाद हॉस्टल लौटी थी; बीजापुर ट्राइबल डिपार्टमेंट मौन

बीजापुर के ट्राइबल डिपार्टमेंट के हॉस्टल में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा के प्रेग्नेंट होने का मामला सामने आया है। वह 3 महीने की छुट्टी के बाद हॉस्टल ज्वाइन की थी। छात्रा को पेट में दर्द और चक्कर आने की शिकायत के बाद एडमिट कराया गया। जांच में पता चला है कि वह 4 महीने की गर्भ से है।

Advertisement

मामला बीजापुर-भोपालपटनम विकासखंड का है। छात्रा यही के आश्रम में पढ़ती थी। इलाज के बाद डॉ गोपी ने छात्रा को जिला अस्पताल बीजापुर रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। इधर विभाग इस मामले में पूरी तरह से मौन है, अधीक्षिका एक दूसरे पर आरोप लगा रहे।

ये है पूरा मामला

10 जुलाई को छात्रा अपने घर से भोपालपटनम स्थित कन्या आश्रम पहुंची थी। 20 जुलाई को छात्रा को चक्कर आने और पेट में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद अधीक्षिका तोंडेश्वरी शेट्टी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालपटनम में उसे भर्ती कराया था।

डॉ गोपी ने छात्रा का इलाज किया और बीजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीजापुर जिला अस्पताल में मेडिकल टीम जांच के बाद छात्रा को 4 महीने की गर्भ होने की पुष्टि की। अब पूरा ट्राइबल डिपार्टमेंट इस मामले को लेकर सकते में है।

मंडल संयोजक नंद कुमार मारकोंडा और अधीक्षिका तोडेश्वरी शेट्टी ने बताया की तबीयत बिगड़ने की शिकायत के बाद अस्पताल में एडमिट कराकर इलाज कराया जा रहा है। छात्रा तीन महीने की छुट्टी के बाद नए स्कूल सत्र में 10 जुलाई को हॉस्टल आई थी।

जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अधीक्षिका की आश्रम में अभी नवीन पदस्थापन हुई है इसी वजह से वे भी जिम्मेदारी पुरानी अधीक्षिका पर थोप रही हैं।

जांच के बाद देंगे जानकारी – सहायक आयुक्त

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास देवेन्द्र सिंह ने बताया की मामले की जानकारी ले रहे हैं। विस्तृत जानकारी के साथ मंडल संयोजक को बुलाया है। अभी जिला अस्पताल में छात्रा का इलाज चल रहा है। छात्रा के गर्भवती होने सूचना मिली है। पूरी जानकारी के बाद आपको विस्तृत जानकारी दे पाऊंगा।

विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौन

मामले में अधीक्षिका, मंडल संयोजक सहित पूरा शिक्षा विभाग ने मौन धारण कर लिया है। वहीं सहायक आयुक्त ने मंडल संयोजक भोपालपटनम मारकोंडा को जानकारी के साथ जिला कार्यालय तलब किया है।

Advertisements