80 देशों में बिक रही मेड-इन-इंडिया मारुति फ्रॉन्क्स, जापान में सबसे ज्यादा डिमांड

मारुति सुजुकी की फ्रॉन्क्स कार ने भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग पहचान बना ली है। लॉन्चिंग के महज 25 महीनों के भीतर इस क्रॉसओवर SUV ने 1 लाख यूनिट के एक्सपोर्ट का आंकड़ा पार कर लिया है।मारुति सुजुकी ने बताया कि फ्रॉन्क्स भारत की सबसे तेज़ एक्सपोर्ट की जाने वाली क्रॉसओवर SUV बन गई है। इसे अप्रैल 2023 में लॉन्च किया गया था और इसके बाद से अब तक यह 80 से ज्यादा देशों में बेची जा रही है।

Advertisement

जापान बना सबसे बड़ा बाजार, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका में भी डिमांड
फ्रॉन्क्स की सबसे ज्यादा मांग जापान में है। इसके अलावा लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका जैसे बाजारों में भी इसकी बिक्री तेजी से बढ़ी है।

सिर्फ FY24-25 में भेजीं 69,000 यूनिट, बनी सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार
मारुति सुजुकी के मुताबिक, केवल वित्त वर्ष 2024-25 में ही कंपनी ने 69,000 से ज्यादा फ्रॉन्क्स कारें विदेश भेजीं। इसके साथ यह भारत से सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली पैसेंजर कार भी बनी।

17 मॉडल्स, 100 से ज्यादा देशों में मौजूदगी
कंपनी फिलहाल 17 अलग-अलग मॉडल्स को 100 देशों में एक्सपोर्ट करती है। इसमें साउथ अफ्रीका, सऊदी अरब और जापान इसके बड़े बाजार हैं।

फ्रॉन्क्स के अलावा जिम्नी, स्विफ्ट, डिजायर की भी मजबूत पकड़
FY 2024-25 में कुल 3.3 लाख गाड़ियों का एक्सपोर्ट हुआ, जिसमें फ्रॉन्क्स के साथ-साथ जिम्नी, बैलेनो, स्विफ्ट और डिजायर ने भी बड़ी भूमिका निभाई।

पावरफुल टर्बो इंजन और CNG ऑप्शन से लैस है फ्रॉन्क्स
इस SUV में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 99 bhp पावर और 147 Nm टॉर्क देता है। साथ ही इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल और CNG वेरिएंट भी मौजूद है। कीमत भारत में ₹7.54 लाख से ₹13.06 लाख (एक्स-शोरूम) तक है।

Advertisements