बुजुर्ग ने जहर पीया, 10 दिन तक किया सर्वाइव :धमतरी में इलाज के दौरान तोड़ा दम

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बुजुर्ग ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। उसने 14 जुलाई को जहर पी लिया था। 24 जुलाई कa तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। तब उसने डॉक्टरों और परिजनों को जहर पीना बताया। हालांकि, इलाज के दौरान कल शाम ही बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम बगौद की है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, चेतन राम पटेल (78) बुजुर्ग शराब पीने का आदी था और अक्सर घर पर उल्टी करता था। 14 जुलाई उसने जहर पी लिया। वह उल्टी करता, लेकिन परिजन इसे रोजमर्रा की बात समझकर अनदेखा कर देते थे। इसी तरह उसने बिना किसी को बताए 10 दिनों तक सर्वाइव किया।

24 जुलाई को बुजुर्ग काफी ज्यादा उल्टी करने लगा। इसके बाद परिजन उसे कुरूद के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसने परिजनों और डॉक्टरों को जहर पीने के बारे बताया। इसके बाद उसे फौरन जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान रात को बुजुर्ग की मौत हो गई। हालांकि, अभी तक जहर पीने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है

Advertisements