Uttar Pradesh: तिरंगा अभियान राष्ट्र भक्ति की भावना जगाने का जनांदोलन- मीना चौबे

सुलतानपुर‌: भाजपा जिला कार्यालय पर आगामी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई.भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि मीना चौबे ने कहा हर घर तिरंगा अभियान जन-जन में राष्ट्र भक्ति की भावना जगाने का जनांदोलन है।यह भी कहा आपरेशन सिन्दूर पर दुष्प्रचार कर विपक्ष देशविरोधी ताकतों की ढाल बनने का काम कर रहा है.

तिरंगा अभियान देशविरोधी ताकतों को करारा जवाब देने का सशक्त तरीका है.उन्होंने‌ लोगों का आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़कर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और उसके साथ सेल्फी ले. उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया. कहा कोई भी पात्र मतदाता छुटने न पाए। बताया 13 से 15 अगस्त के बीच घरों व दुकानों में झंडा फहराया जाएगा.

इससे पहले 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मण्डल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाकर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी.14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकालकर प्रभावित लोगों से भेंट एवं प्रदर्शनी लगाई जाएगी.

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कार्यशाला में स्वागत भाषण देते हुए कहा भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ चुनावी राजनीति नहीं करता वह लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी होता है.कहां मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में योगदान दे.

 

Advertisements
Advertisement