Left Banner
Right Banner

छत्तीसगढ़ में केंद्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता:अधिकारी-कर्मचारियों को अब 55% DA मिलेगा; 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा

छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की है। अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

सीएम साय ने कहा कि हमारे राज्य के कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। इसे देखते हुए हमने भी महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। अब 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

Advertisements
Advertisement