MP के पूर्व मंत्री चंद्र कुमार भनौत का निधन:कालका विधायिका शक्ति रानी के भाई, भाजपा नेताओं ने जताया शोक

मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे चंद्र कुमार भनौत का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। पंचकूला जिले के कालका की विधायिका शक्ति रानी शर्मा के बड़े भाई और राज्य सभा सांसद कार्तिक शर्मा के मामा थे।उनके निधन की खबर सुनते ही जिले के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई। जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शोक व्यक्त करने पार्टी मुख्यालय पंच कमल पहुंचे।

भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि यह पूरे भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। जिले का हर कार्यकर्ता शोकसंतप्त है। वे परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मित्तल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार शक्ति रानी शर्मा और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ाहै।

 

 

Advertisements
Advertisement