मकान मालकिन की हत्या, किराएदार ने गले पर बका मारे:छतरपुर में बेटी बचाने दौड़ी तो उसपर भी हमला; CCTV में भागते नजर आया

छतरपुर में एक किराएदार ने मकान मालकिन की हत्या कर दी। आरोपी घर के अंदर घुसा और बका से वार करने लगा। महिला की बेटी बचाने दौड़ी तो उस पर भी हमला कर दिया।

घटना गुरुवार दोपहर 12.30 बजे विश्वनाथ कॉलोनी की है। मकान मालकिन शरमन पाठक (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटी प्रियंका पाठक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

आरोपी महेश राय एक साल से किराए पर रह रहा था। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। सिटी कोतवाली थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि लोन के पैसों को लेकर विवाद था।

लोन के पैसे वापसी का बना रही थी दबाव आरोपी युवक महेश की बेटी की किडनी खराब है। उसने इलाज के लिए सनाटा कंपनी से लोन लिया था। मकान मालकिन उसमें गवाह थी। वह आरोपी को फोन कर कंपनी का पैसा देने का दबाव बना रही थी। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था।

बेटी भोपाल से रक्षाबंधन मनाने पहुंची थी शरमन पाठक के दो बेटे हैं। बेटी प्रियंका भोपाल से रक्षाबंधन मनाने छतरपुर आई हुई थी। घटना के दौरान उसने आरोपी का पीछा भी किया। लेकिन आरोपी उस पर भी हमला कर भाग गया।

जल्द ही होगी गिरफ्तारी- सीएसपी सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया, “सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत एक महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है। आरोपी की पहचान हो चुकी है, जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।” पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

Advertisements
Advertisement