मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के कर्मचारी ने किया 86 लाख का गबन, EOW ने शुरू की जांच

आलीराजपुर। मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक-झाबुआ के कर्मचारी मोहित गुप्ता ने डोरमेंट (निष्क्रिय) खातों से बिना अनुमति लगभग 85.46 लाख रुपये निकालकर अपने साथियों के खातों में ट्रांसफर किए। भोपाल के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को मिली शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।

EOW ने दर्ज किए केस

ईओडब्ल्यू इंदौर में यह प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोप के अनुसार, मोहित गुप्ता पहले आलीराजपुर जिले की सोंडवा और आंबुआ मप्र ग्रामीण बैंक शाखा में पदस्थ था।

बिना परमिशन के निकाले पैसे

वहीं उसने 11 डोरमेंट खातों से बिना अनुमति राशि निकाली। यह रकम उसने अपने साथियों सौरभ सेंगर, नरेंद्र सिंह सेंगर, देवराज सिंह, गजेंद्र सिंह सेंगर, मुकेश कुमार सबनानी के खातों में डलवाई। मोहित गुप्ता की कार्यशैली की शिकायत मिलने के बाद उसे जबलपुर स्थानांतरित कर दिया गया था। अब जांच के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।

Advertisements
Advertisement