अनूपपुर। शुक्रवार की सुबह एक नर हाथी छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा को पार कर अनूपपुर जिले के जैतहरी इलाके में चोलना गांव से कुकुरगोड़ा आ गया है। शुक्रवार सुबह दिशा मैदान गई एक महिला पर एक हाथी ने हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती किया गया है।
इस संबंध में बताया गया कि विगत 29 जुलाई को चार हाथियों का समूह अनूपपुर जिले के साथ डिंडौरी, उमरिया एवं शहडोल जिले में विचरण करते हुए 46 दिन बाद फिर से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर जाकर घूम रहा है। इसमें दो हाथी अपने बड़े समूह छत्तीसगढ़ राज्य के कटघोरा वन मंडल में चला गए, वहीं चार दिनों से दो हाथी अलग-अलग होकर घूम रहे हैं।
यहां घूम रहा हाथी
जानकारी अनुसार एक दांत वाला हाथी मरवाही वन परिक्षेत्र के जंगलों में दिन में ठहरते हुए रात में आसपास के ग्रामीण अंचलों में विचरण कर रहा है। वहीं दूसरा दो दांत वाला बड़ा नर हाथी जो सोमवार को दिन में मरवाही के घुसरिया बीट के चरचेड़ी जंगल में रहने बाद दिन रात शाम को जंगल से निकलकर मरवाही के शिवनी बीट के जंगल एवं ग्रामीण अंचलों में विचरण करता हुआ अचानक जिले की सीमा पर आ गया।
सूंड से पकड़कर पटकते हुए पैर से दबाने की कोशिश
यह सुबह हो जैतहरी तहसील थाना के चोलना पंचायत एवं गांव से लगे गूजर नाला को पार कर कुकुरगोंड़ा पहुंच गया। सुबह 5:30 बजे कुकुरगोंबा के बेल्हाटोला निवासी 27 वर्षीय महिला यशोदा बाई सिंह पति कुंवर सिंह सुबह उठकर घर से कुछ दूर दिशा मैदान के गई थी। तभी अचानक हाथी ने तेजी से चिंधाड़ते/आवाज करते हुए उसके पास पहुंचकर सूंड से पकड़कर पटकते हुए पैर से दबाने की कोशिश की।