कोंडागांव में चटाई बेचने के बहाने गांजे की तस्करी:MP के दो युवकों से 39 किलो गांजा जब्त, दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

कोंडागांव पुलिस ने ओडिशा सीमा से गांजा तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चटाई बेचने के बहाने गांजा की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने उनके पास से 39.450 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 3.98 लाख रुपए है।

यह मामला बांसकोट पुलिस चौकी क्षेत्र की है। दरअसल, पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर बांसकोट मार्ग पर दो बाइक को रोका। जांच में चटाइयों के भीतर छिपाकर रखा गांजा मिला। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उज्जैन जिले के उनेल थाना क्षेत्र के नागजरी निवासी विक्रम बंजारा और सुरेश बंजारा के रूप में हुई है।

दोनों की उम्र 23 वर्ष है। पुलिस ने आरोपियों से दो बाइक, दो मोबाइल फोन, छह चटाई और 2,262 रुपए कैश जब्त किया है। कुल जब्त सामान की कीमत 5.11 लाख रुपए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements
Advertisement