सक्ती में निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहा: मजदूर मलबे में दबा, रायगढ़ रेफर

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा में सोमवार दोपहर 3 बजे एक निर्माणाधीन मकान में हादसा हुआ। ग्राम ठनगन में गणेश राम सुरेश कुमार टंडन के मकान में ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान मकान का छज्जा अचानक गिर गया।

हादसे में एक मजदूर मलबे में दब गया। मजदूर की पहचान चंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिरौनी निवासी योगराज यादव (35) के रूप में हुई। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में से योगराज को बाहर निकाला।

घायल योगराज को तुरंत डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डभरा की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।

Advertisements
Advertisement