मशीन में फंसकर महिला के सिर के बाल उखड़े, मौत:उज्जैन में पोहा फैक्ट्री में काम करने के दौरान हादसा

उज्जैन में पोहा फैक्ट्री में काम कर रही महिला कर्मचारी के कपड़े मशीन में फंस गए। इसके बाद सिर के बाल पूरे उखड़ गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना मंगलवार दोपहर में की है। विराट नगर क्षेत्र में रहने वाले 40 साल की रुखसाना बी छोटी मायापुरी स्थित डायमंड एग्रो पोहा फैक्ट्री में काम करती थी। मंगलवार दोपहर को फैक्ट्री में मशीन के पास काम कर रही थी। इस दौरान वह मशीन की चपेट में आ गई।

साथी कर्मचारियों ने मशीन की बंद महिला की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल मशीन को बंद किया। लेकिन तब तक महिला के शरीर से उसके सिर के बाल उखड़ चुके थे। महिला को चरक अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

फैक्ट्री मालिक ताला लगाकर भागा घटना के बाद फैक्ट्री मालिक ताला लगाकर गायब हो गए। चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि पोहा फैक्ट्री मयंक जैन निवासी तुलसी नगर की है। घटना के बाद कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Advertisement