15 किलोमीटर दूर मिला नदी में बहे शख्स का शव:एक हफ्ते पहले दोस्तों के साथ नदी किनारे पार्टी करने गया था; हड्डियां तक दिखने लगीं

गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र के आवन में दोस्तों के साथ नदी किनारे पार्टी करने गए रामदयाल (55) पुत्र शंकरलाल का शव गुरुवार सुबह नदी से बरामद हुआ। शव घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर मिला। छह दिन तक पानी में रहने से शव बुरी तरह गल चुका था और हड्डियां तक बाहर दिखाई देने लगी थीं। दोपहर को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

पिछले शुक्रवार रामदयाल अपने दोस्तों के साथ आवन नदी किनारे पार्टी करने गए थे। देर रात तक जश्न मनाने के बाद सभी साथी लौट आए, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। जब परिजनों ने तलाश की तो कहीं कोई सुराग नहीं मिला। उसी दिन साथियों से पूछताछ में पता चला कि रामदयाल आखिरी बार नदी किनारे ही थे। इसी आधार पर डूबने की आशंका जताई गई।

SDERF ने दो दिन तक की तलाश परिवार की सूचना पर पुलिस ने SDERF की टीम बुलाई। बुधवार को टीम ने नदी में सर्चिंग शुरू की, लेकिन अंधेरा होने पर अभियान रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे टीम को घटनास्थल से 15 किलोमीटर दूर रामदयाल का शव मिला।

शव की हालत देखकर सन्न रह गए लोग पानी में कई दिन रहने से शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। चेहरे और शरीर की चमड़ी झड़ चुकी थी और हड्डियां दिखाई देने लगी थीं। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisements
Advertisement