दुर्ग के मचांदुर में भगवा झंडा विवाद…2 पुलिसकर्मी सस्पेंड:अग्नि-वीर के साथ किया था दुर्व्यवहार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मचांदुर गांव में अग्नि-वीर जवान कौशल निषाद के घर पर 3 सितंबर की रात भगवा ध्वज लगाने को लेकर पुलिस से विवाद हुआ था। अब मचांदूर चौकी क्षेत्र में विवाद के दौरान ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Advertisement1

आदेश के मुताबिक, आरक्षक 1449 महेश देवांगन और आरक्षक 623 रामकृष्ण दास (दोनों थाना उतई) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय रिजर्व केंद्र दुर्ग में पदस्थ किया गया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मामला उतई थाना क्षेत्र के मचांदुर गांव का है। गांव के रहने वाले कौशल निषाद अग्नि-वीर जवान है। कौशल अपने घर की छत पर 3 सितंबर को जब भगवा झंडा फहरा रहे थे। इसी बीच मचांदुर चौकी के दो आरक्षकों ने उसे झंडा लगाने से मना कर दिया। आरोप है कि, उन्होंने कौशल के साथ गाली-गलौज भी की।
भाजयुमो ने किया था प्रदर्शन

विवाद के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया था। कई कार्यकर्ता निषाद परिवार के घर पहुंचे और उनके घर की छत पर कई सारे भगवा ध्वज लहराकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने की बात कही। माहौल तनावपूर्ण न हो इसको लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पहले दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया था। इसके बाद 10 सितंबर को दोनों ही पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों आरक्षकों को नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisements
Advertisement