अजय राय ने जेल से रिहा इटावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, कहा- लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी

इटावा: जेल से रिहा होकर लखनऊ पहुंचे इटावा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने सभी नेताओं को तिरंगा पट्टिका पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि किसी भी अन्याय या अत्याचार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला नहीं टूटेगा. “हम राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ते रहेंगे,” उन्होंने कहा.

Advertisement1

कार्यक्रम की शुरुआत अजय राय द्वारा इटावा के पदाधिकारियों को जलपान कराते हुए बधाई देने और चर्चा से हुई. इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में जेल से रिहा हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, पूर्व अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पल्लव दुबे, पीसीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा, प्रशांत तिवारी, महासचिव अमित त्रिपाठी अंबुज, एनएसयूआई अध्यक्ष आसिफ जादरान, विपिन कुशवाहा सहित कई नेताओं को सम्मानित किया गया.

दूसरे दिन 151 के तहत रिहा हुए करन सिंह राजपूत, शोज़ेव रिज़वी, सचिन शंखवार, मोहसिन अली, बाबू खान, अनुराग कर्ण, अखिलेश पाल, जावेद अहमद आदि को भी सम्मान मिला. इसके अलावा सहयोग में सक्रिय रहे आलोक यादव, वाचस्पति द्विवेदी, प्रेरणा जुबैरी, विष्णु कांत मिश्रा, जितेंद्र सिंह पाल और अमित अग्निहोत्री का भी अभिनंदन किया गया.

अजय राय ने कार्यकर्ताओं के साहस की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से जिस मजबूती से इटावा कांग्रेसियों ने मुकाबला किया है, उसकी चर्चा पूरे प्रदेश में है. उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी वह संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे. इस मौके पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, सेवादल अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय और प्रोफेशनल कांग्रेस चेयरमैन कैप्टन वंशीधर मिश्रा भी मौजूद रहे.

Advertisements
Advertisement