रायपुर में बीच सड़क व्यापारी की पिटाई, VIDEO वायरल: बदमाशों ने हॉकी-स्टीक से किया हमला; कांग्रेस ने गृहमंत्री पर साधा निशाना

राजधानी रायपुर में कुछ बदमाशों ने एक व्यापारी को दौड़ा कर पीटा है। करीब 5 से ज्यादा लड़कों ने हॉकी स्टीक, डंडे और नुकीले चीज से खूब मारा। बताया जा रहा है कि किसी पुरानी विवाद के बाद लड़कों ने मारपीट की। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के रोहिणीपुरम तालाब के पास का है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बीच सड़क लड़के मारपीट करते नजर आ रहे है। हमले में व्यापारी के सिर, माथे, गर्दन और पैरों में गंभीर चोटें आई है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद से पुलिस ने हाफ मर्डर का केस दर्ज किया है। वहीं, कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर कर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर कर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा कि विष्णुदेव के सुशासन का सैंपल देखिए “रायपुर की सड़कों पर फिर से गैंगवार, बदमाशों के हाथों में लाठी-डंडे, सड़कों पर बहा खून और की गई कार से कुचलने की कोशिश – राजधानी बनी जंगलराज की तस्वीर!

गृहमंत्री बंगाल फाइल्स एंजॉय कर रहे हैं यहां उनकी अपनी फाइल्स दागदार होती जा रही है…सीएम विष्णुदेव साय और गृहमंत्री बताएं, क़ानून व्यवस्था छुट्टी पर है या अपराधियों को खुली छूट दे रखी है?”

ये है पूरी घटना

पीड़ित वैभव सिंह रंगी ऑप्टिकल का व्यवसाय करता है। 11 सितंबर की शाम वह अपनी कार में मोहम्मद अमन और आकाश ठाकुर के साथ गोल चौक से सुंदर नगर की ओर जा रहा था। तभी शाम 7:30 बजे वासुदेव हॉस्पिटल के पास शाहरुख भंडार नाम का युवक अपनी स्कूटी को कार के सामने लाकर खड़ी कर दिया।

वैभव अपनी कार से नीचे उतरा तभी राजिक नाना, गौरव हेपट, शुभम मिश्रा और अन्य आरोपी एक दूसरी कार से पीछे की तरफ से आ गए। उन्होंने पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। फिर हॉकी स्टिक और नुकीली वस्तु से वैभव के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान लड़कों ने डंडे से कार का कांच भी तोड़ दिया। इस मारपीट में वैभव के सिर, के पीछे और घटना में चोट आई है। जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने जानलेवा हमले के तहत एफआईआर दर्ज की है।

हाफ मर्डर का केस हुआ दर्ज

पुलिस पीड़ित पक्ष से पूछताछ भी कर रही है। फिलहाल इस मामले में शाहरुख भंडार, राजिक नाना, गौरव हेपट और शुभम मिश्रा समेत अन्य आरोपी है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Advertisements
Advertisement