जगदलपुर में कार-बोलेरो की टक्कर, 2 युवक जिंदा जले:कार जलकर राख, NH-63 पर हुए हादसे में 2 घायल; मृतकों की पहचान नहीं

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर कार और बोलेरो की टक्कर में 2 युवक जिंदा जल गए। गुरुवार (11 सिंतबर) रात किलेपाल के पास हुए हादसे में पूरी कार जलकर राख हो गई। वहीं बोलेरो सवार 2 युवक घायल हुए हैं। मामला कोडेनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कार सवार दोनों युवक गीदम के रहने वाले थे, जो रात में कोडेनार के पास स्थित एक ढाबा में खाना खाने जा रहे थे। इसी बीच जगदलपुर की तरफ से एक बोलेरो आ रही थी। तभी दोनों गाड़ी आमने-सामने टकराई। बोलेरो में भी 2 लोग सवार थे। कार सवार युवकों को बचाने की कोशिश की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आग लग गई। जिससे कार सवार दोनों युवक मौके पर ही जिंदा जल गए। वहीं घटना के वक्त इस रास्ते से गुजर रहे अन्य लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की लेकिन आग लगने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं बोलेरो सवार दो युवक घायल हुए है। जब कार में आग लगी तब इन्हें बोलेरो से बाहर निकाल लिया गया था। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। जगदलपुर ASP महेश्वर नाग ने कहा कि दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। इतना पता लगा है कि दोनों गीदम के रहने वाले हैं। बाकी घायल और मृतकों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Advertisements
Advertisement