पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर से जुड़ा ये सच क्या आप जानते हैं?

यदि आप पुष्कर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इस मौसम में यह खूबसूरत धार्मिक स्थल आपके इंतजार में है। आपको यात्रा की शुरुआत अजमेर से करनी होगी। अजमेर पहुँचने के बाद पुष्कर जाने के लिए आप कैब या लोकल गाड़ी बुक कर सकते हैं, जो कि 600 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे।

Advertisement

होटल बुकिंग
अपने बजट और दिन के हिसाब से होटल पहले से ही बुक कर लें। यहाँ हर बजट के अनुसार होटल मिल जाते हैं, जिनमें रहना, खाना और सफारी जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं।

ब्रह्मा मंदिर और पुष्कर झील
पुष्कर धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें मुख्य आकर्षण ब्रह्मा मंदिर है। पहला दिन आप इस मंदिर और झील के लिए रखे। मंदिर तक जाने के लिए आप ऑटो का सहारा ले सकते हैं, जिसका एक तरफ़ का किराया 500 से 600 रुपये तक हो सकता है। यहाँ पब्लिक ट्रांसपोर्ट के विकल्प कम होने की वजह से लोकल गाड़ियाँ महंगी हैं।

ब्रह्मा मंदिर की यात्रा के दौरान, आप मंदिर के इतिहास को जानने के लिए मात्र 20 रुपये में एक लोकल गाइड की सहायता ले सकते हैं। मंदिर के पास ही पुष्कर झील स्थित है, जो अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है। झील के आसपास कई घाट और महल हैं, जिनका अपना ऐतिहासिक महत्व है।

लिंकhttps://vayambharat.com/rajasthan-after-sunset-humans-become-stones-unique-story-of-kiradu-temple/

झील के किनारे घूमने के बाद, आप मुख्य बाज़ार पहुँच सकते हैं, जहाँ शॉपिंग और खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था है। ‘The Lake Cafe Restaurant’ में आप खाने के साथ-साथ खूबसूरत नज़ारों का भी आनंद ले सकते हैं, जहाँ से आपको पुष्कर का पहाड़, झील और मंदिर का अद्भुत दृश्य दिखाई देगा।

सावित्री माता मंदिर और सफारी
दूसरे दिन की शुरुआत आप सावित्री माता मंदिर की यात्रा से करें, जो एक पहाड़ पर स्थित है। मंदिर तक पहुँचने के लिए रोप-वे का उपयोग किया जा सकता है, जो न केवल सुरक्षित है, बल्कि बेहद खूबसूरत भी है।

दूसरे दिन का बाकी समय सफारी के लिए रखें। यहाँ विभिन्न प्रकार की ऐक्टिविटी उपलब्ध हैं, जिनका आनंद आप अपने बजट के अनुसार ले सकते हैं। ऊँट सफारी की कीमत 1700 रुपये से शुरू होकर 5000 रुपये तक हो सकता है, और यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है कि आप कितनी देर ऊँट की सवारी करना चाहते हैं। आप थोड़ा मोलभाव कर सकते हैं, लेकिन कीमतों में बहुत अधिक अंतर नहीं आएगा। यदि आप फ़ोटोशूट कराना चाहते हैं, तो इसकी एक कॉपी का खर्चा 30 रुपये त होगा। बाइक राइड का आनंद लेने के लिए आपको लगभग 2000 रुपये तक खर्च करने होंगे।

लिंकhttps://vayambharat.com/if-you-dont-see-these-places-of-delhi-during-monsoon-then-what-have-you-seen-know-the-secrets-of-haunted-places/

पुष्कर की शाम 
अपने होटल बुकिंग के समय अगर आप विशेष पैकेज चुनते हैं, तो पुष्कर की शाम आपके लिए यादगार हो सकती है। यहाँ सनसेट के दौरान चाय और नाश्ते की व्यवस्था होती है, जो आपकी पुष्कर यात्रा को और भी खास बना देता है। इस तरह आप दो दिन में पुष्कर के प्रमुख स्थलों का पूरा आनंद ले सकते हैं और इस पवित्र नगरी की खूबसूरती में खो सकते हैं।

Advertisements