उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में शनिवार को आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय की एक बड़ी जीत का गवाह बनी. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने एक ही दिन में 1,85,053 मामलों का निस्तारण करते हुए 15,69,09,705 रुपये की धनराशि वसूल की .जिला न्यायाधीश अमित पाल सिंह के कुशल नेतृत्व में यह लोक अदालत एक उत्सव की तरह मनाई गई.
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिले की सभी तहसीलों, बैंकों, सरकारी विभागों, वित्तीय संस्थाओं, जनपद न्यायालय एवं ग्राम न्यायालयों में किया गया। जनपद न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 2 वाद अमित पाल सिंह जनपद न्यायाधीश, 3 वाद कुशल पाल प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश, 3 वाद अनिल कुमार-पंचम विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट, 2 वाद प्रतिमा द्वितीय अपर जिला जज, 112 वाद अमित पाण्डे चतुर्थ अपर जिला जज /ईसीएक्ट, 3 वाद गुनेन्द्र प्रकाश पंचम अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश गैगस्टर अधि0, 05 वाद रामनेत विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधि0, 01 वाद सतीश त्रिपाठी सप्तम अपर जिला जज/एन0डी0पी0एस0, 01 वाद अभिषेक सिन्हा अपर जिला जज/एफटीसी-प्रथम, 01 वाद सुशील कुमार वर्मा, अपर जिला जज/एफटीसी-तृतीय, 1675 वाद पवन कुमार सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, 19 वाद अमित मिश्रा, सिविल जज(सीडी), 683 फौजदारी वाद अनिशा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट(आर्थिक अपराध), 737 फौजदारी वाद अमोद कंठ अपर सिविल जज(सीडी), 1901 फौजदारी वाद प्रभाष त्रिपाठी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, 1170 फौजदारी वाद डा0 विवेक कुमार, चतुर्थ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, 1507 फौजदारी वाद स्वप्निल पाण्डेय, द्वितीय अपर सिविल जज(सी0डि0), 02 वाद श्रीमती कीर्ति किशोर, सिविल जज(सी0डि0)-एफ0टी0सी0, 17 वाद खैरुम निशाँ सिविल जज(जू0डि0), 08 वाद वसुन्धरा शर्मा सिविल जज(जू0डि) डलमऊ, 170 फौजदारी वाद ज्योति प्रकाश सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय, 144 फौजदारी वाद श्रेया सोलंकी अपर सिविल जज(जू0डि0)-प्रथम, 288 वाद शिवम वर्मा अपर सिविल जज(जू0डि0)- द्वितीय, 567 मनु गुप्ता, अपर सिविल जज(जू0डि0)-अष्टम, 33 वाद देवेश कुमार यादव न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, लालगंज, 12 वाद अंकित सिन्हा, न्यायधिकारी ग्राम न्यायालय सलोन, 03 वाद हर्षिता सिंह अपर सिविल जज(जू0डि0)-नवम, 02 वाद नीलांचल चौधरी अपर सिविल जज(जू0डि0)-चतुर्थ, 01 वाद विनय शील अपर सिविल जज(जू0डि)-पंचम, 03 वाद समृद्धि मिश्रा अपर सिविल जज(जू0डि0)-षष्टम, 02 वाद सृष्टि शुक्ला अपर सिविल जज(जू0डि0)-सप्तम, 46 वाद परितोष प्रकाश न्यायधिकारी ग्राम न्यायालय ऊँचाहार, 255 फौजदारी वाद सृष्टि सिंह सिविल जज (जू0डि0)-एफ0टी0सी0-द्वितीय, 01 वाद तन्या शर्मा, सिविल जज जू0डि0-एफ0टी0सी0-प्रथम, 50 फौजदारी वाद हदय नरायण मिश्रा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट लघु वाद द्वारा निस्तारित किये गये.
जनपद न्यायालय में स्थित परिवार न्यायालय द्वारा 38 पारिवारिक वाद अनुपमा गोपाल निगम, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय-प्रथम चन्द्रमणि मिश्रा द्वारा 24 वाद, 16 वाद रचना सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय-द्वितीय द्वारा निस्तारित किये गये. मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी ध्रुव कुमार तिवारी द्वारा 61 वाद निस्तारित किये गये.
इस प्रकार कर जनपद न्यायालय में कुल 9568 वादों का निस्तारण हुआ. जनपद में स्थित बैंकों एवं कार्यपालिका के विभिन्न विभागों द्वारा कुल 1,75,485 वादों का निस्तारण किया गया. इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,85,053 मामलों का निस्तारण जनपद रायबरेली किया गया. समस्त विभागों द्वारा कुल 15,69,09,705 की प्रतिकर धनराशि निर्धारित कि गयी.
Advertisements