मिर्ज़ापुर : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली में हुई बैठक में डॉ प्रीति उपाध्याय को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास महिला मोर्चा का पुनः पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है.इस दौरान दिल्ली कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा चंद्रप्रभा भाटिया से मुलाकात करके पार्टी के विस्तार पर चर्चा करते हुए डॉ प्रीति उपाध्याय ने पार्टी संगठन की मजबूरी की बात करते हैं.
संगठन के मजबूती की बात कही है.पार्टी द्वारा उनके कार्यशैली व कुशल संगठनात्मक कार्यशैली को देखते हुए पुन: प्रदेश अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास महिला मोर्चा पूर्वी उत्तर प्रदेश की बागडोर सौंपते हुए उनसे अपेक्षा की है कि उनके नेतृत्व में संगठन को बल मिलेगा.
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास महिला मोर्चा पूर्वी उत्तर प्रदेश की पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.पार्टी नेत्री एवं मिर्ज़ापुर की तेज़ तर्रार महिला पत्रकार सीमा सिंह सहित दर्जनों लोगों ने डॉ प्रीति उपाध्याय के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है.