Left Banner
Right Banner

बिलासपुर: मामूली विवाद में युवक ने दोस्त को धारदार हथियार से मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में नवरात्रि पर्व की सप्तमी की रात दुर्गा पंडाल के पास युवक ने अपने ही दोस्त की धारदार हथियार से हत्या कर दी। दोनों युवक दुर्गा पंडाल के पीछे बैठे थे, तभी एक युवक ने दूसरे पर हमला कर दिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि, सोमवार की रात करीब 10.30 बजे मोपका स्थित दुर्गा पंडाल के पीछे दिनेश कुमार सूर्यवंशी (35) बैठा था। उसी समय कमलेश सूर्यवंशी (25) भी वहां पहुंचा। दिनेश और कमलेश मोहल्ले में एक साथ रहते थे। कमलेश उसे परेशान करता था।

वहीं, दिनेश सनकी मिजाज का है। दुर्गा पंडाल के पीछे दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, तब दुर्गेश ने कमलेश पर धारदार हथियार से गले में हमला कर दिया, जिससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।

अस्पताल पहुंचते थे युवक ने तोड़ा दम

इधर, हमले में युवक के घायल होने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी युवक गिरफ्तार, पूछताछ कर रही पुलिस

इस घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि, आरोपी युवक मानसिक रोगी है, जिसका इलाज सेंदरी स्थित मेंटल हॉस्पिटल में चल रहा है।

आरोपी बोला- परेशान करता था इसलिए मार दिया

पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि, दुर्गेश उसे बार-बार परेशान करता था। उसे कई बार मना कर चुका था कि वो परेशान न करे। इसके बाद भी उसकी हरकतों में सुधार नहीं हुआ। जिससे तंग आकर उसने धारदार हथियार से वार कर उसे मार दिया।

Advertisements
Advertisement